उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में महेशपुर थाना मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल वाहन चेकिंग के दौरान ड्राइवरो के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। सड़क सुरक्षा के नियमो के अनुपालन तथा मोटरसाइकिल वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े जाने 30-35 लोगो को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने को लेकर सड़क-सुरक्षा के टीम के द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया | इस दौरान आये लोगो को यातायात नियमो एवं वाहन चलाते समय हेलमेट एवं

सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को होने के प्रति जागरूक किया गया।इस अभियान में मोटरसाइकिल वाहनों से कागजात की जांच की गई। बगैर हेलमेट, इंसोरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, पोल्यूशन से संबंधित कागजात के अभाव में जुर्माना वसूला गया। जाँच प्रक्रिया मे दण्ड राशि के रूप में 21,650 रुपये की वसूली की गई। वाहन जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, अज़हर अंसारी,अमित कुमार एवं महेशपुर पुलिस बल शामिल थे।

