विवेक रंजन अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म द बंगाल फाइल्स एक बार फिर सुर्खियों में है। 16 अगस्त 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे पर आधारित यह फिल्म, निर्देशक की फाइल्स ट्रायोलॉजी की आखिरी कड़ी है। ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही यह फिल्म चर्चा और विवाद दोनों का कारण बनी हुई है। कोलकाता में ट्रेलर लॉन्च रोक दिए जाने के बाद अब बंगाली सुपरस्टार विक्टर बनर्जी भी फिल्म के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से अपील की है कि फिल्म की स्क्रीनिंग शांतिपूर्वक हो और दर्शकों को सच्चाई

जानने का अवसर मिले। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। इसे 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म देश के इतिहास के एक काले और दर्दनाक अध्याय को सामने लाने का प्रयास है।

