दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुनापार के लोगों से बड़े वादे किए हैं। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यमुना नदी के इस तरफ बड़ी संख्या में लोग रहते हैं और वे माँ यमुना के स्वच्छ होने का इंतज़ार कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समय के साथ यमुना और भी सुंदर और स्वच्छ दिखाई देगी। रेखा गुप्ता ने कहा कि पूरे यमुनापार इलाके में पानी की लाइनें और सीवर लाइनें बिछाई जाएँगी। जिन क्षेत्रों में अब तक पाइपलाइन नहीं पहुंची है, वहाँ भी जल्द पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।

साथ ही, जहाँ पार्किंग की समस्या है, वहाँ मल्टीपल पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे और जिन इलाकों में शौचालय की कमी है, वहाँ नए शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जनता से सीधे जुड़ते हुए कहा— “मैं आपकी दीदी हूँ, न डरूंगी, न थकूंगी, न हारूंगी। जब तक दिल्ली को उसका अधिकार नहीं मिलेगा, मैं आपके साथ लड़ती रहूँगी।”

