दिल्ली में CM रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में हंगामा, पुलिस ने नारेबाज को पकड़ा

दिल्ली में CM रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में हंगामा, पुलिस ने नारेबाज को पकड़ा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में शुक्रवार को फिर हंगामा देखने को मिला। गांधी नगर में अशोक बाजार एसोसिएशन के 50 साल पूरे होने के कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति नारेबाजी करने पहुंचा, जिसे पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया। दो दिन पहले बुधवार को जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने रेखा गुप्ता पर हमला किया था। हमले के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की। जांच में पता चला कि गुजरात के कुछ लोग भी इसमें शामिल थे और उन्होंने हमलावर को पैसे दिए थे। सीएम की सुरक्षा इस बार बेहद कड़ी थी। कार्यक्रम में सीआरपीएफ, दिल्ली पुलिस और त्रिपुरा पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। मंच के बाद डी एरिया में भी दर्जनों सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें सुरक्षाकर्मी हंगामा कर रहे व्यक्ति को घटनास्थल से दूर ले जाते नजर आए। रेखा गुप्ता अब अपने घर की बजाय विधानसभा में सुनवाई कर रही हैं, ताकि उनकी सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित हो।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *