पटना में फेयर प्राइस डीलर्स का बवाल

पटना में फेयर प्राइस डीलर्स का बवाल

पटना की सड़कों पर आज फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। जन वितरण प्रणाली को बचाने और पीडीएस विक्रेताओं को नियमित करने की मांग को लेकर हजारों की संख्या में डीलर्स राजधानी पहुंचे। डाकबंगला चौराहे पर जब प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान स्थिति बेकाबू हो गई और प्रदर्शनकारियों ने डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद का कॉलर पकड़ लिया। देखते ही देखते पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प शुरू हो गई। यह पदयात्रा 9 अगस्त को पश्चिम चंपारण के गांधी आश्रम, भितिहरवा से शुरू हुई थी और अब गांधी मैदान होते हुए पटना के डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गई है। विक्रेताओं का कहना है कि सरकार ने कई बार आश्वासन दिया, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रदर्शन के कारण राजधानी के कई इलाकों में जाम और अफरातफरी का माहौल रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *