फिनलैंड में चल रहे मल्टीनेशनल युद्धाभ्यास #AtlanticTrident25 में फ्रांस के लड़ाकू विमान राफेल ने बड़ी उपलब्धि दर्ज की। अभ्यास के दौरान राफेल ने अमेरिकी F-35 स्टील्थ जेट को अपने इन्फ्रारेड सर्च एंड ट्रैक (IRST) सिस्टम से लॉक कर एक ‘किल’ दर्ज की।

सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह घटना दर्शाती है कि राफेल डॉगफाइट जैसी स्थितियों में भी दुनिया के सबसे आधुनिक स्टील्थ जेट्स को मात दे सकता है। इस वीडियो ने रक्षा हलकों में हलचल मचा दी है और राफेल की तकनीकी क्षमता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

