ताइवान के जियूपेंग बेस पर सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी निर्मित पैट्रियट-II मिसाइल लॉन्चिंग के समय तकनीकी गड़बड़ी से गलत तरीके से दागी गई और कुछ ही सेकंड में जोरदार धमाके के साथ फट गई। यह मिसाइल ताइवान की एयर डिफेंस प्रणाली का अहम हिस्सा मानी जाती है। हादसे का

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है ताकि तकनीकी खामियों को दूर किया जा सके और भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

