उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय बाबूजी (स्व. बाबू जगजीवन राम) को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिलना चाहिए। मौर्य ने कहा कि बाबूजी ने समाज और देश के लिए अतुलनीय योगदान दिया है, उनकी राजनीति और सामाजिक सेवाओं को देश हमेशा याद रखेगा।

उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि उनके योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

