दुनिया को चौंकाने वाली खबर चीन से आई है। यहां की काइवा टेक्नोलॉजी ने ऐसा प्रेग्नेंसी रोबोट बनाया है, जिसमें आर्टिफिशियल वूम्ब लगाया गया है। यह रोबोट इंसानों की तरह 10 महीने तक भ्रूण को गर्भ में पालकर बच्चा जन्म दे सकेगा। डॉ. झांग किफेंग के मुताबिक, रोबोट के शरीर में फिट वूम्ब खास ट्यूब्स से भ्रूण को पोषण और ऑक्सीजन

देगा। यह तकनीक सरोगेसी और IVF से कहीं सस्ती होगी। जहां सरोगेसी का खर्च करीब 75 लाख तक आता है, वहीं इस तरीके से बच्चा पैदा करवाने में सिर्फ 12-14 लाख रुपये लगेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक उन दंपतियों के लिए वरदान होगी जो गर्भधारण में सक्षम नहीं हैं, हालांकि भविष्य में इसके सामाजिक और नैतिक दुष्परिणाम भी सामने आ सकते हैं।

