आज दिनांक 22.08.2025 को टाउन हॉल, धनबाद में डाक विभाग, भारत सरकार के धनबाद मण्डल की एक समीक्षा बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम विलाश चौधरी, निदेशक डाक सेवाएँ, झारखंड परिमंडल, राँची थे I विशिष्ट अतिथि श्री अमित कुमार, उप मंडलीय प्रबंधक (डाक जीवन बीमा), झारखंड परिमंडल, राँची उपस्थित थे । इस बैठक-सह-सम्मान समारोह के प्रमुख बातें इस प्रकार रहीं :- a) वरीय डाक अधीक्षक, धनबाद श्री उत्तम कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि श्री राम बिलाश चौधरी का स्वागत पौधा भेंट कर किया, वही सहायक डाक अधीक्षक, श्री अभिजीत रंजन ने विशिष्ट अतिथि का स्वागत पौधा देकर किया । b) कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । c) यह बैठक दिनांक 25.07.2025 को देश भर में आयोजित डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के विशेष अभियान में धनबाद मंडल द्वारा 5.29 करोड़ रुपए का प्रीमियम हासिल कर पूरे देश में द्वितीय(2nd) स्थान प्राप्त करने पर यहा के 99 डाक कर्मियों एवं डायरेक्ट एजेंट को पुरस्कृत किया गया । इसके साथ साथ डाक विभाग के बिभिन्न जन लाभकारी योजनाओं जैसे डाकघर बचत खाते, सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, आधार नामांकन एवं आधतन केंद्र, डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र

इत्यादि सेवाओं पर विस्तृत चर्चा की गई । d) इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 03 सहायक डाक अधीक्षक एवं डाक निरीक्षक, 24 उप डाकपाल एवं डाक सहायक, 08 पोस्टमैन, 57 ग्रामीण डाक सेवकों एवं 10 डायरेक्ट एजेंट को प्रशंशा प्रमाण-पत्र, मोमेंटों और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। (लिस्ट संलग्न हैं) e) सम्मानित कर्मचारियों मे उत्साह का मोहौल देखा गया और इसे वे अपने लिए प्रेरणा का श्रोत बताते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया । f) इस मौके पर उप डाक अधीक्षक, श्री रितेश कुमार सिन्हा, डाक निरीक्षक श्री प्रवीण कुमार, माधव कुमार सिंह, संतोष कुमार एवं अमित कुमार, धनबाद प्रधान डाकघर के डाकपाल श्री अरविंद कुमार, सहायक डाकपाल श्री अमित कुमार वर्मा, बोकारों प्रधान डाक घर के डाकपाल श्री राम चरण उराव, श्री आशीष मिश्रा, उप डाकपाल जेयलगोरा, श्री कन्हैया, मंडलीय कार्यालय के कार्यालय सहायक श्री राजन कुमार, श्री भरत भूषण, श्रीमती स्नेहा, श्री अभिमन्यु यादव, श्री रंजन कुमार, श्री जयदेव मंडल एवं धनबाद डाक मंडल के उप डाकपाल, डाक सहायक, पोस्टमैन एवं ग्रामीण डाक सेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहें । प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

