
समाहरणालय स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की। इस कार्यक्रम में भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।उपायुक्त ने कहा कि भूमि सुधार उप समाहर्ता ने अपने कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। इसी वजह से जो भी काम उन्होंने प्रारंभ किया, उसे अंजाम तक पहुंचाया। कैरियर में आगे बढ़ने की शुभकामना दी। भूमि सुधार उप समाहर्ता द्वारा जिले में किए गए कार्यों की उन्होंने सराहना की।उन्होंने कहा कि चुनाव, नीलाम पत्र, स्थापना में बेहतर कार्य किए है और उम्मीद है कि अपना बेहतर प्रदर्शन लोहरदगा में भी जारी रखेंगे।विदाई समारोह के दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और पाकुड़ जिले के साथ अपने जुड़ाव को यादगार बताया। यहां की टीम से जो सहयोग मिला, वह हमेशा स्मरणीय रहेगा। कहा कि बदलते हुए पाकुड़ में उपायुक्त पाकुड़ का विशेष योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में कार्य करने के दौरान सीखने के कई अवसर भी मिले हैं। उनकी सहजता से कोई भी कार्य मुश्किल नहीं था बल्कि कार्य सुगमता से होते रहे। उन्होंने सहयोग के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, प्रशासक, नगर परिषद अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने स्थानांतरित अधिकारियों को उनके आगामी कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

