जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता में माइनिंग कंपनी, बस संचालकों,बुकर, स्टैंड किरानी, ट्रक एसोसिएशन ऑनर्स एसोसिएशन, जिला पचुवाड़ा ट्रक एसोसिएशन,जिला ऑटो/टोटो एसोसिएशन, तथा सभी तीन पहिया ऑटो शोरूम प्रबंधन एजेंसियों के साथ हुई बैठक बैठक मे पुलिस यातायात उपाधीक्षक, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, मोटरयान निरीक्षक एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक में वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने, स्कूल बसों,ऑटो और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने, कर बकाया भुगतान कर प्रमादी वाहनों के बकाया कर के भुगतान को नियमित करने,अनधिकृत अवैध काला फिल्म और अनधिकृत बोर्ड के उपयोग पर रोक लगाने और इसके उल्लंघन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने,शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, यातायात नियमों के पालन, इससे संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई अहम पहलुओं पर चर्चा करते हुए इससे सम्बंधित कई आवश्यकता दिशा- निर्देश दिए गए। पाकुड़ की परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित,व्यवस्थित, और नियमों के अनुरूप बनाया जा सकने को लेकर प्रस्ताव पर विचार किया गया जिससे पाकुड़ के शहर एवं ग्रामीण की यातायात व्यवस्था में सुधार और जनसुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक गुणात्मक कार्य किया जा सकें।जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी प्रकार के वाहनों से प्रेसर हॉर्न के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी।

जिला परिवहन पदाधिकारी,पाकुड़ ने सभी वाहन चालकों और संचालकों को तत्काल प्रभाव से प्रेसर हॉर्न, अतिरिक्त रूप से जोड़े गए लोहा के एंगल,रड, अतिरिक्त रूप से लाइट को हटाने का निर्देश दिया।जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसमें बसों में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक चिकित्सा किट, सीट बेल्ट, और अन्य अनिवार्य सुरक्षा उपायों को लागू करने पर जोर दिया गया।जिला परिवहन पदाधिकारी ने ऑटो में ओवरलोडिंग पर रोक लगाने,सभी चालकों के लिए यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने,चालकों को निर्धारित ड्रेस कोड पहनने और आई-कार्ड रखने,वाहनों में किसी भी प्रकार का अनधिकृत परिवर्तन (अल्टरेशन) करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, सभी कमर्शियल वाहनों के लिए परमिट प्राप्त करने, परमिट लेने के मद्देनजर निर्देश दिए।जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी संबंधित पक्षों से अपील की कि वे यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें। यह बैठक पाकुड़ की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, व्यवस्थित और नियमों के अनुरूप बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी हितधारकों से सहयोग और सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की जाती है।

