
पाकिस्तान के बाजौर जिले में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र इनायत कली में धमाका उस वक्त हुआ जब पाकिस्तानी आर्मी का काफिला गुजर रहा था। इस हमले में 20 सैनिकों और 3 नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है। धमाके के बाद इलाके में भारी गोलीबारी भी जारी रही। यह इलाका पहले से ही आतंकग्रस्त मामुंद क्षेत्र से सटा है, जहां बड़ी संख्या में विस्थापित लोग रहते हैं।

