पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर है। मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का 65 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। जसविंदर भल्ला ने अपने करियर में कैरी ऑन जट्टा, गड्डी चलती है छलांगा मार के, जिंद जान, बैंड बाजे जैसी हिट फिल्मों से दर्शकों को खूब हंसाया। उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और साफ-सुथरे हास्य ने उन्हें खास पहचान दिलाई। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट

में होगा। फिल्मों के अलावा वे लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी रहे और उन्होंने कृषि विज्ञान में पीएचडी की डिग्री ली थी। उनके निधन से पंजाबी फिल्म जगत और दर्शकों में गहरा शोक है।

