पीएम मोदी 22 अगस्त को करेंगे औंटा-सिमरिया गंगा पुल का उद्घाटन 

पीएम मोदी 22 अगस्त को करेंगे औंटा-सिमरिया गंगा पुल का उद्घाटन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 22 अगस्त को बिहार की जनता को एक बड़ी सौगात देने वाले हैं। पीएम मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बने औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जिसकी कुल लंबाई 8.15 किलोमीटर है। इस परियोजना में गंगा नदी पर बना 1.86 किलोमीटर लंबा 6-लेन पुल भी शामिल है। करीब 1,870 करोड़ रुपये की लागत से बना यह पुल मोकामा और बेगूसराय के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा और बिहार की कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगा। यह पुल पुराने राजेंद्र सेतु के समानांतर बनाया गया है, जो अब जर्जर हालत में है। नए पुल से न सिर्फ यात्रियों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। पीएम मोदी इस दौरे में गया से लगभग 13,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

इसके साथ ही दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर जनता को संबोधित भी करेंगे। औंटा-सिमरिया पुल चालू होने से भारी वाहनों को अब 100 किलोमीटर से ज्यादा का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और उत्तर बिहार के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों की आर्थिक तरक्की को बढ़ावा मिलेगा। खास बात यह भी है कि यह पुल प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मस्थली सिमरिया धाम तक आसान पहुंच भी सुनिश्चित करेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *