
भारतीय सेना ने एक बार फिर अपने युद्ध कौशल और आधुनिक तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया है। अगरतला में Eastern Command के अंतर्गत Spear Corps ने ‘DronePrahar-2’ युद्धाभ्यास का आयोजन किया। इस दौरान भारतीय जवानों ने FPV Kamikaze Drones का इस्तेमाल करते हुए दुश्मन सैनिकों पर सटीक हमले की क्षमता दिखाई। सबसे खास बात यह रही कि जवानों ने मात्र 3 घंटे में 50 FPV ड्रोन तैयार कर अपनी दक्षता और नवाचार का अद्भुत उदाहरण पेश किया। यह अभ्यास भारतीय सेना की आत्मनिर्भरता और ड्रोन तकनीक में बढ़ती क्षमता को दर्शाता है। भविष्य के युद्धों में इस तरह की तकनीक भारत की ताकत को और अधिक बढ़ाएगी।

