ISRO दिसंबर में लॉन्च करेगा गगनयान का टेस्ट मिशन

ISRO दिसंबर में लॉन्च करेगा गगनयान का टेस्ट मिशन

इसरो के चीफ वी. नारायणन ने ऐलान किया है कि गगनयान का टेस्ट मिशन इस साल दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की, जहां हाल ही में अंतरिक्ष यात्रा से लौटे शुभांशु शुक्ला और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे। नारायणन ने बताया कि पिछले 10 सालों में इसरो ने अभूतपूर्व प्रगति की है। 2015 से 2025 तक जितने मिशन पूरे हुए हैं, वे 2005 से 2015 की तुलना में लगभग दोगुने हैं। हाल ही में 6 महीनों में तीन अहम मिशन सफलतापूर्वक पूरे किए गए। उन्होंने कहा कि एक्सिओम-4 मिशन ऐतिहासिक है, क्योंकि इसके जरिए शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक गए और सुरक्षित लौटे। इसके अलावा 30 जुलाई को GSLV-F16 रॉकेट से NASA-ISRO सिंथेटिक एपर्चर रडार को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। नारायणन ने यह भी जानकारी दी कि अगले 2-3 महीनों में इसरो अमेरिका का 6500 किलोग्राम का संचार उपग्रह अपने प्रक्षेपण वाहन से लॉन्च करेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *