CM योगी के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा शख्स, मचा हड़कंप | 

CM योगी के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा शख्स, मचा हड़कंप | 

लखनऊ से बड़ी खबर एक तरफ जहां दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा पर मचा बवाल अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि यूपी की राजधानी लखनऊ से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मामला सीएम योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार का है। यहां गाजियाबाद के लोनी इलाके के सिरौली गांव का रहने वाला 65 वर्षीय सतबीर गुर्जर जहर खाकर पहुंच गया। सूत्रों के मुताबिक सतबीर रिटायर्ड फौजी है।

जैसे ही अधिकारियों और सिक्योरिटी स्टाफ को इस बात की भनक लगी कि उसने जहर खा लिया है, तुरंत हड़कंप मच गया। सुरक्षा कर्मियों ने बिना देर किए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल डॉक्टरों ने उसकी हालत नियंत्रण में बताई है। पुलिस और प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि आखिर सतबीर ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *