लोनावला हाईवे पर नशे में धुत महिलाओं की बीच सड़क पर मारपीट

लोनावला हाईवे पर नशे में धुत महिलाओं की बीच सड़क पर मारपीट

लोनावला से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। पुराने मुंबई-पुणे नेशनल हाईवे पर शराब के नशे में धुत महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। 52 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींच रही हैं और बीच सड़क पर हाथापाई कर रही हैं। मारपीट इतनी बढ़ गई कि देखने वालों की भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया। मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते दिखे, लेकिन नशे में धुत महिलाएं किसी की बात मानने को तैयार नहीं थीं। इस बीच कई लोग मोबाइल फोन से इस पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड करते नजर आए। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन शराब के नशे में महिलाएं पुलिस से भी नहीं डरीं। आखिरकार स्थानीय व्यापारियों की मदद से महिलाओं को थाने ले जाया गया। फिलहाल लोनावला पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *