
काबुल में हुई त्रिपक्षीय बैठक के दौरान पाकिस्तान को कूटनीतिक बेइज्जती का सामना करना पड़ा। अफगान विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुतक्की ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी का रेड कार्पेट स्वागत किया, जबकि पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार को केवल अफगान डिप्टी विदेश मंत्री नायम वारदाक ने रिसीव किया। इस प्रोटोकॉल अंतर ने पाकिस्तान की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, काबुल में हुई इस बैठक में चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच CPEC विस्तार और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा हुई।

