काबुल में चीन, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्रियों की त्रिपक्षीय बैठक में चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) को अफ़ग़ानिस्तान तक विस्तार देने पर सहमति बनी। 20 अगस्त को हुई इस वार्ता में चीन के विदेश मंत्री वांग यी, पाकिस्तान के इसाहक दर और अफ़ग़ानिस्तान के अमीर ख़ान मुत्तकी शामिल हुए। बैठक में क्षेत्रीय व्यापार, कनेक्टिविटी और अवसंरचना सहयोग को मज़बूत करने पर ज़ोर दिया गया। सुरक्षा मसलों पर भी चर्चा हुई, जहां तीनों देशों ने आतंकवाद और सीमा पार से

होने वाली गतिविधियों के खिलाफ साझा रणनीति पर सहमति जताई। चीन ने विशेष रूप से आतंकवादी संगठनों पर कार्रवाई और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की बात कही। यह समझौता राष्ट्रपति शी जिनपिंग के “ड्रीम प्रोजेक्ट” BRI के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है, जो पाकिस्तान से होते हुए अब अफ़ग़ानिस्तान तक पहुंचने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

