दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के बाद उनकी पहली तस्वीर सामने आई है। सांसद प्रवीण खंडेवाल ने अन्य सांसदों के साथ गुरुवार को सीएम से मुलाकात कर हालचाल लिया और बताया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और दिल्लीवासियों के काम में तत्परता से जुटी हैं। मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि बुधवार शाम भी सीएम रेखा गुप्ता

सरकारी फाइलें देख रही थीं। हालांकि, उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, इसलिए आराम जरूरी है। हमलावर का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उस पर तस्करी, शराब आपूर्ति और हत्या के प्रयास समेत 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मंत्री ने इसे साधारण घटना नहीं मानते हुए पुलिस जांच का इंतजार करने की बात कही।

