
यूपी के बरेली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के शाहाबाद इलाके में खाटू श्याम जागरण के दौरान हंगामा हो गया। आरोप है कि मुस्लिम युवकों ने प्रसाद वितरण के समय पंडाल में तोड़फोड़ की, प्रतिमा खंडित की और महिलाओं से मारपीट की। हंगामे की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गए। सीओ ने बताया कि धार्मिक आयोजन को लेकर पड़ोसियों को आपत्ति हुई थी और धक्का-मुक्की की घटना सामने आई है। फिलहाल घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है, पुलिस ने पिकेट लगाकर स्थिति को नियंत्रित किया है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

