आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, स्वास्थ्य योजनाओं की दी गयी जानकारी सदर अस्पताल स्थित आयुष कार्यालय में जिले के सभी आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों का दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार व जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विपिन चन्द्र गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया गया।उपायुक्त ने आयुष पदाधिकारीयों के लिए प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह प्रशिक्षण

आपके कार्यों में सुधार लाने में मदद करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने कार्यों के प्रति गंभीर रहने और उत्कृष्टता कार्य करने के लिए निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों के बीच एप्रेन एवं आयुष कीट का वितरण किया।मौके पर एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ संजय कुमार, डीपीए एनसीडी समीर खा, डीपीएम डॉ सुजीत कुमार चौहान, डीडीएम प्रताप कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।

