अमेरिका की FBI ने भारतीय एजेंसियों और इंटरपोल के सहयोग से टॉप-10 वांटेड भगोड़ी सिंडी रोड्रिगेज सिंह को भारत से गिरफ्तार किया है। सिंडी पर अपने 6 वर्षीय बेटे की हत्या का आरोप है। उसे अब प्रत्यर्पण प्रक्रिया के तहत अमेरिका ले जाया जा रहा है, जहां टेक्सास पुलिस को सौंपा जाएगा। टेक्सास के एवरमैन पुलिस ने मार्च 2023 में सिंडी के बेटे की तलाश शुरू की थी। जांच में सिंडी ने झूठ बोला कि बच्चा मैक्सिको में है, लेकिन बाद में वह अपने पति और बच्चों के साथ भारत भाग आई। बेटे को परिवार

के साथ नहीं देखा गया। सिंडी पर 25 हजार डॉलर का इनाम था और अक्टूबर 2024 में इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था। FBI निदेशक काश पटेल ने भारत की सराहना करते हुए कहा कि इस संयुक्त ऑपरेशन से बड़ी सफलता मिली है।

