कांगो में नरसंहार: रवांडा समर्थित M23 विद्रोहियों ने 140 लोगों की हत्या

कांगो में नरसंहार: रवांडा समर्थित M23 विद्रोहियों ने 140 लोगों की हत्या

पूर्वी कांगो में रवांडा समर्थित विद्रोही संगठन एम23 पर 140 से ज्यादा लोगों की हत्या का आरोप लगा है। मानवाधिकार संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई में नॉर्थ किवू प्रांत के विरुंगा नेशनल पार्क के पास दर्जनों गांवों पर हमला कर हुतु समुदाय के नागरिकों को निशाना बनाया गया। एम23, एफडीएलआर (हुतु सशस्त्र समूह) के खिलाफ सैन्य अभियान चला रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों पर हिंसा के कारण हालात और बिगड़े हैं। बता दें कि 1994 के रवांडा नरसंहार के बाद लाखों हुतु लोग कांगो में आ बसे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि रवांडा सरकार से समर्थन पाकर एम23 ने नागरिकों पर बड़े पैमाने पर हमले किए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *