उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न 

उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न 


उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में जमीन का म्यूटेशन, पीएम किसान, फसल बीमा योजना, जीएम लैंड, वन पट्टा, कोर्ट केस, वन अधिकार अधिनियम में प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में लंबित म्यूटेशन के आवेदनों को लेकर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा में ही आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करें। वैसे आवेदन जो 90 दिनों से ज्यादा लंबित हैं उन्हें यथाशीघ्र निष्पादित करें। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रहे अपात्र किसानों के नाम हटाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने फसल बीमा योजना में तेजी लाने का निर्देश दिया। 23 अगस्त, 25 अगस्त एवं 26 अगस्त को राजस्व शिविर अंचलों में लगाने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चन्द्रा, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, आईटी मैनेजर बंकिम चौबे सहित अन्य उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *