अज़हर इस्लाम ने जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएँ

अज़हर इस्लाम ने जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएँ


अज़हर इस्लाम ने जनता दरबार का आयोजन किया जनता दरबार में सदर प्रखंड के कई पंचायतों से लोग अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे। अज़हर इस्लाम ने जनता दरबार में आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। कई समस्याओं का वहीं पर तुरंत निपटारा कर दिया गया।आर्थिक सहयोग के लिए आए लोगों को आर्थिक सहयोग देकर मदद किया गया।एक महिला भी जनता दरबार में आयी, जिसकी बेटी की शादी हो चुकी है। उसकी बेटी को उसका पति प्रताड़ित करता है और मारपीट करता है। इतना ही नहीं, पति उसके माता-पिता को उससे मिलने भी नहीं देता।मामले को गंभीरता से सुना गया और निर्णय लिया गया कि लड़की (महिला की बेटी) एवं लड़का (पति) दोनों परिवारों को बुलाया जाएगा। दोनों पक्षों को बैठाकर पंचायत कर समाधान निकाला जाएगा ताकि आगे किसी प्रकार का विवाद या प्रताड़ना न हो। इस बाबत अज़हर ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य जनता की आवाज़ सीधे सुनी जाए और उन्हें न्याय एवं समाधान तुरंत मिल सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *