तमिलनाडु में चर्चित रामलिंगम मर्डर केस को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने मंगलवार को राज्य के 9 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई उन संगठनों और संदिग्धों से जुड़े स्थानों पर की गई, जिन पर इस हत्या में शामिल होने का शक है। जांच एजेंसी ने रेड के दौरान कई अहम दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं।

बता दें कि रामलिंगम की 2019 में हत्या कर दी गई थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने धार्मिक कट्टरपंथियों का विरोध किया था। फिलहाल NIA मामले में आगे की जांच कर रही है और कई लोगों से पूछताछ जारी है।

