गुजरात के अहमदाबाद में आपसी झगड़े के दौरान एक छात्र ने अपने साथी छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त जयपाल सिंह राठौर ने बताया कि घटना को लेकर FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक छात्र सिंधी समुदाय

से था जबकि आरोपी छात्र मुस्लिम समुदाय से है। मौत की खबर फैलते ही मृतक के परिजन, अन्य छात्रों के अभिभावक और सिंधी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच जारी है।

