टॉम स्टकर: 33 साल में 3.70 करोड़ किमी की हवाई यात्रा

टॉम स्टकर: 33 साल में 3.70 करोड़ किमी की हवाई यात्रा

अमेरिका के टॉम स्टकर ने 1990 में यूनाइटेड एयरलाइंस का लाइफटाइम पास खरीदा था, जिसकी कीमत 2.9 लाख डॉलर यानी करीब 49 लाख रुपये थी। यह फैसला उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा निवेश साबित हुआ। 33 सालों में उन्होंने इस पास के जरिए 100 से ज्यादा देशों की 3.70 करोड़ किमी की यात्रा की। तुलना के लिए, अपोलो-11 स्पेसक्राफ्ट ने चांद तक सिर्फ 15 लाख किमी का सफर किया था। सिर्फ 2019 में ही स्टकर ने 373 फ्लाइट्स लेकर 23 लाख किमी की दूरी तय की, जिसकी कीमत करीब 17 करोड़ रुपये होती। स्टकर अपनी पत्नी के साथ अब तक 120 से ज्यादा हनीमून ट्रिप्स पर जा चुके हैं। उनका कहना है – ये पास मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *