
तेलंगाना में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पंतंगी टोल गेट पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल आसिफ को वाहनों की जाँच के दौरान एक स्कूटर सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, स्कूटर चालक की पहचान विशाल के रूप में हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
