पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षात्मक बैठक में माह जुलाई में प्रतिवेदित एवं निष्पादित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अलावा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने,बढ़ते चोरी की घटना पर अंकुश लगाने हेतु सभी बैंक प्रबंधक/ज्वेलरी शॉप/पेट्रोल पंप के संचालकों के साथ बैठक करने,सभी थाना/ओपी क्षेत्र के चिन्हित/संवेदनशील स्थानों में QR code लगाया गया है एवं पेट्रोलिंग टीम को मुस्तैदी के साथ गश्त करने तथा गश्त के दौरान QR code स्कैन करने,अवैध खनिजों के उत्खनन/परिवहन के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स के साथ नियमित रूप से छापामारी अभियान

चलाने,वात्सल्य पोर्टल/cri-MAC/I-Got portal के संबंध में सभी थाना/ओपी प्रभारी को प्रशिक्षण देते हुए इसके क्रियान्वयन करने,नशामुक्ति/मानव तस्करी/साईबर अपराध/महिला अत्याचार/सड़क सुरक्षा के संबंध में प्रत्येक माह स्कूल/कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाए जाने,सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाकर चालक का हेलमेट/सिटबेल्ट/रजिस्ट्रेशन/ इंश्योरेंस इत्यादि की जांच करने तथा ड्रंकन ड्राईव के विरुद्ध नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया।बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की जानकारी के संबंध में लिखित परीक्षा ली गई जिसमें उत्कृष्ट प्राप्तांक लाने वाले पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत किया गया।
