भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए लगेज नियमों को सख्ती से लागू करने की तैयारी की है। अब ट्रेन में तय वजन से ज्यादा सामान ले जाने पर जुर्माना लगेगा या फिर उसे पार्सल की तरह बुक कराना होगा । फ्री लिमिट की बात करें तो यह कोच के हिसाब से अलग-अलग होगी। फर्स्ट एसी क्लास के यात्री 70 किलो तक का सामान मुफ्त ले जा सकेंगे. सेकंड एसी क्लास में यह लिमिट 50 किलो होगी. थर्ड एसी और स्लीपर क्लास यात्रियों को 40 किलो तक सामान की छूट होगी. जनरल

क्लास में यात्रा करने वालों को 30 किलो तक फ्री सामान ले जाने की अनुमति होगी. इसके अलावा, हर यात्री को 10 किलो तक अतिरिक्त सामान की छूट भी मिलेगी। लेकिन अगर इससे ज्यादा वजन पाया गया तो सामान को पार्सल के तौर पर बुक कराना होगा ।

