एशिया कप के लिए भारतीय टी-20 टीम में शुभमन गिल को उप कप्तान बनाया गया है। इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट्स का मानना था कि गिल को टी-20 टीम में मौका नहीं मिलेगा, हालांकि, जब टीम अनाउंस हुई तो गिल को न सिर्फ मौका मिला, बल्कि उप कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई । शुभमन गिल को इसी साल

टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी और उन्हें पिछली ICC चैंपियंस ट्रॉफी में वनडे टीम का उप कप्तान भी बनाया गया था । अब टी-20 टीम में भी लीडरशिप रोल देकर BCCI ने साफ कर दिया है कि शुभमन जल्द ही तीनों फॉर्मेट में भारत के कप्तान बना दिए जाएंगे ।

