आज के कारोबार में ओला इलेक्ट्रिक , बजाज ऑटो , हीरो मोटोकॉर्प , हुंडई मोटर , आयशर मोटर्स और मारुति सुजुकी के शेयर 6% तक उछल गए। इन शेयरों की तेजी के दम पर ऑटो सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स यानी निफ्टी ऑटो करीब डेढ़ फीसदी के करीब उछल गया। एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी ऑटो 5% उछला था और इस तेजी की

वजह GST में कटौती की संभावना थी। GST में कटौती से मांग को सपोर्ट मिल सकता है। अब आज चीन के एक आश्वासन पर यह उछल पड़ा। इस साल निफ्टी ऑटो इंडेक्स 11% से अधिक ऊपर चढ़ चुका है।

