सिक लाइन, पाकुड़ रेल्वे साइडिंग से रेलवे की सामानों की चोरी कर रहे तीन लोगों को आर पी एफ की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। धराए गए अभियुक्तों में क्रमशः पाकुड़ कैलाश नगर के रवि राय, बागतीपाड़ा के विजय बागती एवं रेलवे कालोनी बागतीपाड़ा के अभिराम राय शामिल हैं। आर पी एफ के इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि

अग्रतर कार्रवाई जारी है जिनमें और लोगों के शामिल होने की संभावना है। आर पी एफ की टीम में एस आई पी के चौधरी एवं एस एन कुमार, ए एस आई गौतम साह, हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार एवं कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल थे।

