
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी से भाग नहीं सकता। खड़गे ने कहा कि INDIA गठबंधन ने फ्री एंड फेयर चुनाव पर ठोस प्रमाण के साथ गंभीर सवाल खड़े किए हैं, जिनकी जांच चुनाव आयोग को करनी चाहिए। लेकिन आयोग विपक्ष को डराने का काम कर रहा है। उन्होंने साफ कहा कि सड़क से संसद तक, वोट के अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग जनता की आवाज़ को दबाने का काम कर रहा है।

