महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहाँ ड्यूटी पर तैनात महिला ट्रैफिक पुलिस भाग्यश्री जाधव को एक नशे में धुत ऑटो ड्राइवर ने 120 मीटर तक घसीट दिया। घटना तब हुई जब भाग्यश्री ने एक ऑटो को रोकने की कोशिश की। ऑटो चालक देवराज काले, जो शराब के नशे में था, चालान कटने के डर से गाड़ी तेज़ी से भगाने लगा। इस दौरान भाग्यश्री ऑटो में फंस गईं और काफी दूर तक घसीटती चली गईं। यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों

ने साहस दिखाते हुए ड्राइवर का रास्ता रोका और किसी तरह महिला पुलिस को बचाया गया। गंभीर रूप से घायल भाग्यश्री जाधव को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

