ओडिशा के बालासोर जिले में सोमवार को रेल यातायात से जुड़ी एक अजीब घटना सामने आई। भद्रक से बालेश्वर जा रही कोयले से लदी एक मालगाड़ी के 7 डिब्बे अचानक चलते-चलते ट्रेन से अलग हो गए। यह घटना मर्कोना रेलवे स्टेशन के पास हुई। ट्रेन का इंजन अलग हुए डिब्बों के बिना ही आगे बढ़ गया, जिससे वहां मौजूद रेलवे कर्मचारी और स्थानीय लोग हैरान रह गए। खुशकिस्मती रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी तरह का नुकसान हुआ। जैसे ही मामला सामने आया, रेलवे

कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और हालात को संभाला। करीब एक घंटे बाद ट्रेन का इंजन वापस आया और डिब्बों को दोबारा जोड़कर मालगाड़ी को रवाना किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कपलिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण यह गड़बड़ी हुई। रेलवे का कहना है कि इस तरह की घटनाएं दुर्लभ हैं, लेकिन यह समय-समय पर मालगाड़ियों की जांच और मेंटेनेंस की अहमियत को दर्शाती हैं।

