धनबाद की राधा अग्रवाल ने 60+ की उम्र में जीता VG Miss & Mrs India 2025 , और अब बन गई हैं प्रेरणा करोड़ों महिलाओं के लिए, 11 से 15 अगस्त तक दिल्ली के छतरपुर में आयोजित VG Miss & Mrs India 2025 प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 700 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कई कठिन राउंड्स और चुनौतियों से गुजरते हुए राधा जी ने VG Miss India Empress Grand 2025 का खिताब अपने नाम किया। कमल अग्रवाल की धर्मपत्नी श्री मती राधा अग्रवाल Denobli जैसे इंग्लिश मीडियम स्कूल में टीचर के रूप में काम किया और बच्चों की शिक्षा में योगदान दिया। आज वे कई सामाजिक संस्थाओं में भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं जैसे- आयुष फाउंडेशन धनबाद, शक्ति और समर्पण, लायंस क्लब, यूनियन क्लब। इन संस्थाओं के माध्यम से वे समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण में भी अहम योगदान दे रही हैं। VG Miss & Mrs India 2025 की प्रतियोगिता में उन्होंने न केवल मुख्य खिताब जीता, बल्कि तीन और सब-टाइटल भी हासिल किए— 1.VG Empress Humanitarian 2.VG Empress Timeless Charm 3.VG Empress Entertainer ये उपलब्धियां उनके व्यक्तित्व, करुणा, आकर्षण और प्रतिभा का जीवंत प्रमाण हैं। उनकी इस सफलता में परिवार का भी अहम योगदान रहा।

पति श्री कमल अग्रवाल हमेशा उनके साथ खड़े रहे। बेटे पुलकित और अक्षय, बहुएं डॉ. अर्पिता और रुचि ने न केवल उन्हें नैतिक समर्थन दिया बल्कि प्रतियोगिता के दौरान ड्रेसअप और प्रेजेंटेशन में भी मदद की। राधा जी कहती हैं— “असल सफलता वही है, जब आप सपने देखें, हिम्मत जुटाएं, लक्ष्य तय करें और जीतने का हौसला रखें।” धनबाद और झारखंड की मिट्टी ने हमेशा प्रतिभाशाली लोग दिए हैं, लेकिन राधा जी की उपलब्धि खास इसलिए है क्योंकि उन्होंने यह मुकाम उस उम्र में पाया है जब लोग अपने सपनों से समझौता कर लेते हैं। उन्होंने दिखा दिया कि जीवन का हर चरण नया अवसर लेकर आता है। बस ज़रूरत है विश्वास और कोशिश की। उनकी यह जीत न केवल अग्रवाल समाज बल्कि पूरे धनबाद और भारत के लिए गर्व की बात है। आज राधा अग्रवाल जी हर उस महिला के लिए प्रेरणा हैं, जिसने कभी सोचा हो कि सपनों को पूरा करने की उम्र निकल चुकी है। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि — 👉 “उम्र रुकावट नहीं, बल्कि अनुभव की ताकत है।” 👉 “अगर सपनों पर विश्वास हो तो जीत निश्चित है।” राधा अग्रवाल जी ने अपने साहस, हिम्मत और मेहनत से इतिहास रच दिया है। वह आने वाली पीढ़ी के लिए यह जीवंत संदेश दे रही हैं कि— “कभी देर नहीं होती, शुरुआत करने के लिए बस हिम्मत चाहिए।” सुनिए क्या कह रही हैं।

