फ्लोरिडा में ट्रक-कार टक्कर, 3 की मौत; चालक हरजिंदर सिंह गिरफ्तार | 

फ्लोरिडा में ट्रक-कार टक्कर, 3 की मौत; चालक हरजिंदर सिंह गिरफ्तार | 

अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। घटना उस वक्त हुई जब एक ट्रक चालक हरजिंदर सिंह अचानक सड़क पर यू-टर्न लेने लगा। ट्रक के मुड़ते ही पूरा रास्ता ब्लॉक हो गया और एक तेज रफ्तार कार सीधे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसकी छत तक उखड़ गई।

हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान पोम्पानो बीच की 37 वर्षीय महिला, फ्लोरिडा सिटी के 30 वर्षीय युवक और मियामी के 54 वर्षीय शख्स के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, ट्रक चालक हरजिंदर सिंह 2018 से अवैध रूप से अमेरिका में रह रहा था और उसके पास कैलिफोर्निया का ड्राइविंग लाइसेंस था। फिलहाल सिंह को हिरासत में ले लिया गया है और उन पर हत्या के आरोप लगे हैं। दोषी पाए जाने पर उन्हें जेल की सजा और निर्वासन दोनों भुगतने पड़ सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *