तेलंगाना में श्रीशैलम जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। भारी बारिश और बाढ़ के पानी के दबाव के चलते अधिकारियों ने सोमवार को बड़ा कदम उठाया। नागार्जुन सागर की ओर पानी छोड़ने के लिए जलाशय के 9 गेटों को 10 फीट तक ऊपर उठा दिया गया है। इससे भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है ताकि जलाशय का स्तर नियंत्रित रहे और बांध पर दबाव न बढ़े। बता दें कि इस समय कृष्णा नदी पर बने प्रमुख जलाशयों में से एक श्रीशैलम जलाशय अपनी पूरी क्षमता के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में सुरक्षा

उपायों के तहत गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों ने आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और नदी किनारे जाने से बचने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अनुमान जताया गया है, ऐसे में आने वाले दिनों में और पानी छोड़ा जा सकता है।

