डी ए वी विद्यालय में मनाया गया विश्व मानवतावाद दिवस समारोह

डी ए वी विद्यालय में मनाया गया विश्व मानवतावाद दिवस समारोह


डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रार्थना सभा में मंगलवार को विश्व मानवतावाद दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से यह संदेश दिया कि हमें एक दूसरे की मदद एवं सहयोग की भावना रखते हुए सभी के सुखद भविष्य की कामना करनी चाहिए। इस वर्ष विश्व मानवतावाद दिवस का विषय है वैश्विक एकजुटता को मजबूत करना और स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाना, जिसके तहत विद्यालय के अन्य बच्चों ने भाषण, कविता एवं गीत के माध्यम से मानवता का संदेश दिया एवं सेवा भाव के महत्व को प्रदर्शित किया। प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने मानवता, करुणा और सेवा भाव का संदेश दिया एवं बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य मानवीय कार्यों को बढ़ावा देना और उनलोगों को सम्मानित करना है जो निःस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों को मानवतावादी मूल्यों को अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *