कांगड़ा में 3.9 तीव्रता का भूकंप, धर्मशाला सहित कई क्षेत्रों में झटके

कांगड़ा में 3.9 तीव्रता का भूकंप, धर्मशाला सहित कई क्षेत्रों में झटके

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार रात 9:28 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र धर्मशाला से करीब 23 किलोमीटर दूर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। झटके बैजनाथ, पालमपुर, कांगड़ा, नगरोटा बगवां और धर्मशाला में महसूस किए गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। कांगड़ा भूकंपीय जोन-5 में आता है, जो देश के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है। गौरतलब है कि 1905 में यहां आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में करीब 20 हजार लोगों की जान गई थी। विशेषज्ञ पहले से ही इस क्षेत्र को उच्च जोखिम वाला बताते रहे हैं और लोगों को आपदा प्रबंधन की तैयारियां मजबूत रखने की सलाह देते आए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *