गुजरात के सूरत से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां कपड़ा दलाल आलोक अग्रवाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि हमलावरों ने आलोक पर ताबड़तोड़ 100 से ज्यादा चाकू वार किए और उसके हाथ की उंगली तक काट दी। घायल अवस्था में आलोक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस सनसनीखेज हत्या के मास्टरमाइंड अशफाक उर्फ कौआ को सूरत क्राइम ब्रांच ने वापी से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, आलोक और नासिर शेख के बीच हुए झगड़े में आलोक ने अशफाक को थप्पड़ मार दिया था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए अशफाक ने चार लोगों को सुपारी दी थी और कहा था – “जिस हाथ से थप्पड़ मारा, उसकी उंगली काट देना।” पुलिस ने अशफाक को दबोचने की कोशिश की तो उसने चाकू से हमला कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

