बिहार के औरंगाबाद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर चुनाव आयोग को घेरा। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग उनसे हलफनामा मांगता है, लेकिन बीजेपी नेताओं से वही नहीं मांगता। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए चार महीने में जादुई तरीके से एक करोड़ नए मतदाता जोड़े गए। राहुल ने कहा कि जहां नए वोटर बने, वहां बीजेपी जीती और चुनाव आयोग ने इस पर कोई पारदर्शिता नहीं दिखाई। वहीं,

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब बिहार में ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग फेल हो गए, तब भाजपा ने वोट चुराने के लिए चुनाव आयोग को SIR के जरिए भेजा है। तेजस्वी ने दावा किया कि डबल इंजन सरकार बड़े पैमाने पर घोटाला कर रही है और लोगों के वोट काट रही है। उधर, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को सात दिन में हलफनामा देने या माफी मांगने का नोटिस दिया है।

