देशभर में जन्माष्टमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल का अवतरण हुआ और मंदिरों में गूंज उठे भजन और जयकारे। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी। आराध्य के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगीं और चारों ओर हरे कृष्णा, हरे कृष्णा के मंत्र जाप से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस खास मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कृष्ण भक्ति में डूबे नजर आए। भोपाल के एक मंदिर में

उन्होंने भक्तों के साथ भजन गाकर माहौल को और भी दिव्य बना दिया। यही नहीं, उन्होंने मंदिर परिसर में दही हांडी भी फोड़ी और बाल कान्हा बने एक बच्चे के साथ मंच साझा किया। सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा – “माखन की महक और बांसुरी की तान हर दिल में बसें नंदलाल भगवान।”

