टोल विवाद में सेना के जवान को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

टोल विवाद में सेना के जवान को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां टोल टैक्स को लेकर भारतीय सेना के जवान के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जवान को खंभे से बांधकर 8-10 लोग बेरहमी से पीट रहे हैं। घटना मेरठ-करनाल हाईवे स्थित भूनी टोल प्लाजा की है। पीड़ित जवान का नाम कपिल है, जो गोटका गांव, थाना सरुरपुर मेरठ का रहने वाला है और इस समय श्रीनगर में तैनात है। छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटते समय रविवार रात कपिल का टोल कर्मियों से विवाद हो गया। जवान ने अपना आर्मी कार्ड दिखाते हुए जल्दबाजी का हवाला दिया, लेकिन टोल स्टाफ ने टोल मांगा और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि टोल कर्मियों ने कपिल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और खंभे से बांध दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *