महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रेनापुर के तहसीलदार प्रशांत थोरात को सरकारी दफ्तर में गाना गाने के कारण निलंबित कर दिया गया है। उनका गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। दरअसल, प्रशांत थोरात नांदेड़ जिले के उमरी तहसील कार्यालय में कार्यरत थे और 8 अगस्त को उनका तबादला लातूर जिले के रेनापुर में हुआ था। विदाई समारोह के दौरान वह अपने ही कार्यालय में कुर्सी पर बैठकर गाना गाने लगे और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर

पोस्ट कर दिया। सरकार ने इस पूरे मामले की जांच नांदेड़ के जिलाधिकारी से कराई। रिपोर्ट में कहा गया कि थोरात के इस कृत्य से सरकार की छवि धूमिल हुई है। इसके बाद संभागीय आयुक्त ने उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया। गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई सरकारी अधिकारी और पुलिसकर्मी वीडियो बनाकर अनुशासनहीनता की वजह से कार्रवाई का शिकार हो चुके हैं।

